फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महिलाओं, बच्चों समेत 18 लोगों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज उत्तर मोहाल में बैरकेटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था में लगा पुलिस का जवान। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का अब विस्तार होने लगा है। सोमवार को एक साथ 18 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मिले लोगों की संख्या 101 तक पहुंच गई है। इस बीच सात लोग सोमवार को स्वस्थ होकर घर भी लौटे। इसकी पुष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की है। इसके साथ ही अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस जहां 53 रह गए हैं वहीं स्वस्थ होकर घर लौटने वालों की संख्या 48 हो गई है। सीेएमओ के मुताबिक सोमवार को 381 लोगों की रिपोर्ट आई। जिसमें 18 पाजिटिव और 363 निगेटिव मिले। पाजिटिव मिले लोगों में महिला पुलिसकर्मी समेत दो पुलिस के जवानों के अलावा एक शिक्षिका, खनन विभाग के दो कर्मचारी शामिल हैं। इनमें से खनन विभाग के एक कर्मचारी की पत्नी व उनकी 12 वर्षीया पुत्री की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। इनके अलावा राबर्ट्सगंज स्थित जिस शेल्टर हाउस को अस्थायी कारागार बनाया गया है, वहां रह रहे एक 62 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को कुल 241 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजे गए जबकि 381 लोगों की रिपोट आई। इन 381 लोगों में से 18 पाजिटिव और 363 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अब तक कुल 8094 लोगों के सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें से 7231 लोगों की रिपोर्ट आई है। इनमें से 101 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव और 7130 की निगेटिव मिली है। सोमवार को जिन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, उनमें एक ओबरा विद्युत कोलानी, चार लोग प्रभापुरम कालोनी राबर्ट्सगंज, दो लोग पुलिस लाइंस चुर्क में रहते हैं। इनके अलावा दुर्गा मंदिर के पास नई बस्ती, बढ़ौली चौराहा के पास, हमीद नगर राबर्ट्सगंज, शीतला माता मंदिर के पास, शेल्टर हाउस (अस्थायी कारागार) राबर्ट्सगंज, परासी दुबे के अलावा के हरिजन बस्ती घोरावल व सरसई रोड पानी टंकी के पास के चार लोग रहने वाले हैं। संक्रमित मिले लोगों के आवास व उसके आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मधुपुर कोविड केयर सेंटर में भर्ती सात लोग स्वस्थ होकर सोमवार को घर लौट गए। इसके साथ ही अब तक ठीक होने वालों की संख्या 48 हो गई है। उधर, एसडीएम यमुनाधर चौहान का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के स्थलों को सील करा दिया गया है। संबंधित क्षेत्रों में बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है। हाटस्पाट वाले इलाकों में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। लोगों को जरूरत के सामान घरों में ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें