फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित नौ लोगों की मौत, 369 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिलहाल कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमित नौ लोगों की मौत हो गई और 369 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि स्वस्थ होने वालों का भी आंकड़ा बढ़ा है। कुल 235 लोग स्वस्थ होकर घर गए। इस तरह से अब जिले में कुल सक्रिय केस की संख्या 3649 हो गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार की शाम को जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार अब तक जिले में कुल 12453 लोग संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 8652 हो गई है। अब तक 152 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 15 दिन के भीतर 5374 लोग संक्रमित मिले। साथ ही इनके संपर्क में आए 26970 लोगों की जांच हुई है। जिले के कोविड-19 अस्पताल एल-टू के आईसीयू वार्ड में जगह नहीं है। अत्यधिक गंभीर मरीजों को किसी तरह से भर्ती लिया जाता है। शाम चार बजे की रिपोर्ट के अनुसार यहां आक्सीजन सपोर्ट के दो बेड ही खाली थे। हालांकि आक्सीजन सिलेंडर डी टाइप के भरे हुए 170 हैं। बी टाइप के सभी खाली हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. आरजी यादव ने बताया कि जो भी संक्रमित मिलते हैं उनके संपर्क में आने वालों की जांच करायी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें