शक्तिनगर। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के सिंगरौली में तीसरी बार कोरोना कर्फ्य की मियाद बढ़ा दी गई। बृहस्पतिवार को इससे संबंधित आदेश डीएम राजीव रंजन मीना ने जारी किया। आदेश अनुसार आठ मई तक दिन व रात का कर्फ्य जारी रहेगा।
कोरोना को लेकर जिला स्तरीय आपदा समिति की बैठक में कर्फ्य का मियाद बढ़ाने का निर्णय बढ़ते कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत लिया गया। इससे पहले एक मई तक कफ्र्यू अवधि निर्धारित की गई थी। बुधवार को कोरोना के बढ़ते प्रभाव का देखते हुए आपदा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आए सुझावों के बाद डीएम श्री मीना ने बृहस्पतिवार को आदेश जारी किया। नए आदेश के बाद पुराना आदेश स्वत: निरस्त हो गया। सिंगरौली में पखवाड़े भर से अधिक समय से जारी कोरोना कफ्र्यू का प्रभाव अब रोजगार पर दिखने लगा है। तमाम कोशिशों के बावजूद कोविड के केसों में लगातार इजाफे से अधिकारी व जनता दोनों चिंतित हैं।