फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: करमा और कोन में जल्द खुलेगी सहकारी बैंक की शाखा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सदस्यता अभियान के तहत बी पैक्स सहकारी समिति करमा पर शनिवार को समिति अध्यक्ष रामसेवक की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसके मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर-सोनभद्र के चेयरमैन डॉ. जगदीश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि सोनभद्र के करमा एवं कोन में सहकारी बैंक की नई शाखा खोलने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। शासन से अनुमति मिलने पर शीघ्र ही शाखा खुलेगी।
प्रदेश सरकार ने हर समितियां को बिना ब्याज का 10 लाख देकर किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए समितियाें को प्रदान किया है। पहले किसानों को 45 किमी दूरी तय कर शाहगंज जाना पड़ता था।
विज्ञापन

इसके पूर्व सदस्यता अभियान के तहत बकौली में 140 सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलाई और करमा में 160 सदस्य बनाए गए। इस मौके पर अवधेश सिंह, बलदेव सिंह, संतोष सिंह, राजेश मिश्रा, सुधीर सिंह, रामप्रवेश यादव, रविकांत तिवारी, अमरनाथ पटेल, अरविंद कुमार सिंह, शिवमुनी सिंह, ओम प्रकाश, धीरज कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें