फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आदिवासी बहुल रेणुका पार के इलाके में बनेंगे 44 नए पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
आदिवासी बहुल क्षेत्र रेणुका पार के इलाके में आवागमन सुगम करने के लिए ग्रामीण मार्गों पर क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत कराई जाएगी। जरूरत के अनुसार नए पुल एवं पुलिया का भी निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसे लेकर कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से छोटे-बड़े कुल 44 पुल एवं पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। जिले के रेणु नदी के पार का इलाका विकास के मामलों में काफी पीछे है। कई गांवों में अभी भी आवागमन के लिए संपर्क मार्ग नहीं है।
जिन गांवों में संपर्क मार्ग है तो वहां पुल-पुलिया का निर्माण नहीं हो सका है। ऐसे में बारिश के समय उफनाते पहाड़ी नाले और नदियों से आवागमन बाधित हो जाता है। कई गांवों का संपर्क बारिश के दिनों में अन्य गांवों से टूट जाता है। इस वजह से भी उन गांवों में एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती।
विज्ञापन

आवागमन की समस्या को देखते हुए ओबरा विधायक एवं समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड ने रेणुका पार के गांवों में आवागमन सुगम बनाने लिए सड़क के साथ ही पुल एवं पुलिया निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव दिया था।
लोक निर्माण विभाग की तरफ से ऐसे कई गांवों का सर्वे करते हुए 44 नए पुल एवं पुलिया का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव शासन में भेजा है, जिसे मंजूरी मिल गई है। शासन से धनराशि मिलने का इंतजार किया जा रहा है। पुल एवं पुलिया निर्माण पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। क्षतिग्रस्त पुल- पुलिया की मरम्मत भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें