सपा मुखिया का लगाया विवादित पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के चौरी रोड मोरवा पुल के पास कुछ अराजकतत्वों की ओर से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के वरिष्ठ नेताओं आजम खां व जियाउर्हमान बर्क का आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने को लेकर अखिल भारतीय यादव महासंघ के आपत्ती जताई है। महासंघ ने अराजक तत्वों पर शहर का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए सीओ भदोही को ज्ञापन सौंप कर दोषियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
आपत्तिजनक पोस्टर की जानकारी होने पर महासंघ के लोगों में नाराजगी दौड़ गई। विधान चंद्र यादव ने बताया कि पोस्टर सुनियोजित ढंग से पार्टी और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को बदनाम करने की नियत से लगाया गया है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री पर बिजली चोरी करने का आरोप भी मढ़ा गया है। समाज विरोधी तत्वों को चिन्हित करने और उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग लेकर महासंघ का प्रतिनिधिमंडल सीओ कार्यालय पहुंचा और पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में रामधर यादव, विधान चंद्र यादव, संतोष यादव, रवि शिवकरन यादव, कृष्णा यादव, राम कृष्ण यादव, सुदेश यादव, सुभाष यादव आदि रहे।
इसे भी पढ़ें; UP News: दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेन का शुभारंभ, मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- लाइफ लाइन साबित होगी ये ट्रेन
सपा मुखिया के विवादित पोस्टर पर राजनीति गरमाई, आंदोलन की चेतावनी
जिले के चौरी में सपा मुखिया अखिलेश यादव को लेकर विवादित पोस्टर लगाने पर सोमवार को जिले की राजनीति गरमा गई। पोस्टर देखते ही सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गुस्से में पोस्टर हटा दिया। वहीं मामले को लेकर सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव को सूचना दी। मामले की जानकारी होते ही सपा जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी शैलेश कुमार से फोन पर शिकायत दर्ज कराई। वहीं विवादित पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह का विवादित पोस्टर लगाकर जिले में अशांति फैलाने काम किया जा रहा है। भाजपा के कुछ तथाकथित लोगों के द्वारा यह पोस्टर लगाया गया है। इसको लेकर जिलाधिकारी से शिकायत किया गया है। अगर पोस्टर लगाने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। बताया कि इससे जनपद माहौल खराब हो सकता है।