सोनभद्र। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के मतदान को लेकर कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। 23 अक्तूबर को होने वाले मतदान के दौरान निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान और शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरुप सिंह पटेल के अनुसार आमजन निर्वाचन से जुड़ी शिकायत या सूचना देने के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05444-297757 पर संपर्क कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्थापित कंट्रोल रूम का उद्देश्य शिकायतें प्राप्त कर उनका तत्काल निस्तारण कराना और मतदान प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखना है। नोडल अधिकारी के रूप में डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कुमार, तहसीलदार (न्यायिक) राजेश यादव और जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह को नामित किया गया है। सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, सीडीपीओ अनुराग त्रिपाठी और सीडीपीओ दीनानाथ द्विवेदी जिम्मेदारी संभालेंगे।