फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार संविदा लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
हाथीनाला थाना क्षेत्र के मृतक -विजय ( फाइल फोटो)स्रोत परिजन
विज्ञापन
हाथीनाला (सोनभद्र)। हाथीनाला व चोपन थाना क्षेत्र की सीमा से सटे रानीताली तिराहे से डालापीपर रोड पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार बिजली निगम में संविदा लाइनमैन विजय कुमार उर्फ बाबा (40) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। बताया जा रहा है कि साऊडीह हथवानी निवासी विजय कुमार उर्फ बाबा बिजली निगम में संविदाकर्मी के रूप में लाइनमैन पद पर कार्यरत थे। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे वह बाइक से एक अन्य युवक के साथ गुरमुरा से भवानी कटरिया की ओर जा रहे थे। रानीताली प्राथमिक विद्यालय बैरियर के पास सड़क किनारे पटरी पर रखे बिजली के खंभे से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों लोग उछलकर खेत में जा गिरे। बाइक के नीचे दबने से विजय कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक पर सवार दूसरा युवक मौके से गायब हो गया, जिसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक विजय की शादी भवानी कटरिया (बौरिहवा) निवासी पतिराज खरवार की बेटी कलावती से हुई थी। परिजनों ने बताया कि विजय की कोई संतान नहीं थी, इसलिए एक बच्ची को गोद लेकर वह उसका पालन-पोषण कर रहे थे। हादसे में परिवार का सहारा छिन गया। सूचना पर पीआरबी और हाथीनाला पुलिस मौके पर पहुंची। घटना चोपन थानाक्षेत्र की होने के कारण चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें