फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकारों ने दूसरे दिन भी किया विरोध प्रदर्शन..

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। थर्मल कांट्रैक्टर एसोसिएशन के बैनर तले बृहस्पतिवार को भी तापीय परियोजना के मुख्य द्वार पर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनदयाल केशरी की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान स्थानीय बिजली प्रबंधन व उच्च बिजली प्रबंधन के खिलाफ संविदाकारों ने जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष दीन दयाल केसरी ने बताया कि पूर्व में उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर भुगतान कराए जाने की मांग की जा चुकी है। बताया कि कई बार लिखित व मौखिक रूप से लंबित बिलों का भुगतान कराए जाने की बात कही गई है। बावजूद इसके भुगतान न होने से संविदाकारों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भुगतान न होने की दशा में 26 मार्च से परियोजना में चल रहे सभी कार्य बंद कर विरोध किया जाएगा। इसके चलते विद्युत उत्पादन में होने वाली समस्या की संपूर्ण जिम्मेदारी निगम प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें