रैक को रोककर प्रदर्शन करते ठेकेदार।
कांट्रैक्टर वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में ठेकेदारों ने बुधवार को ककरी वारफाल में लैंको परियोजना में जा रही कोल रैक को रोक कर प्रदर्शन किया।लैंको के निर्माण कार्य के दौरान कार्य कर चुके ठेकेदारों व उप ठेकेदारों का लगभग 10 करोड़ रुपये बाकी है। जिसे 2011-12 से भुगतान के लिए टाल-मटोल किया जा रहा है। जिससे विवश होकर ठेकेदारों व उप ठेकेदारों ने बुधवार को दूसरी बार ककरी वारफाल में कोयले से लदे रैक को रोक दिया और प्रदर्शन किया। संरक्षक राजेश यादव व अध्यक्ष राम किशुन सिंह यादव ने संयुक्त बयान में बताया कि लैंको को कोयला आपूर्ति तब तक ठप्प की जाएगी, जब तक बकाये धनराशि का भुगतान नहीं हो जाता। यहां मुख्य रूप से भूपेंद्र सिंह, सुरेश गोस्वामी,अजय,तैय्यब, प्रशांत दूबे, , बबलू, आदि मौजूद रहे।