फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: क्लोरीन गैस की चपेट में आने से संविदा श्रमिक की मौत

विज्ञापन
पावर प्लांट के संविदा कर्मचारी मृतक- गोविंद प्रसाद(फाइल फोटो )स्रोत परिजन
विज्ञापन
ओबरा (सोनभद्र)। ओबरा सी तापीय परियोजना के क्लोरिनेशन प्लांट में कार्य के दौरान क्लोरीन गैस की चपेट में आने से संविदा श्रमिक गोविंद प्रसाद (49) की मौत हो गई। उन्हें आनन-फानन में परियोजना अस्पताल ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेक्टर-एक निवासी गोविंद प्रसाद परियोजना में कार्यरत संतोष इंफ्रा पावर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में संविदा पर काम करते थे। सोमवार सुबह करीब पौने दस बजे क्लोरिनेशन प्लांट में गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान गोविंद प्रक्रिया का जायजा लेने पहुंचे। तभी वह अचानक प्लांट से निकल रही क्लोरीन गैस की चपेट में आ गए। सांस लेने में परेशानी होने पर वह मौके पर ही छटपटाने लगे। उनकी हालत बिगड़ती देख सहकर्मी तत्काल उन्हें परियोजना चिकित्सालय ले गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। सेक्टर-एक निवासी गोविंद अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। परिवार में पत्नी, माता-पिता और दो बच्चे हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जुटे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने आरोप लगाया कि गोविंद को समय रहते उचित उपचार नहीं मिल सका। उनकी लगातार सांस फूल रही थी, लेकिन उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पाई। परिजनों का यह भी आरोप था कि घटना की जानकारी उन्हें देर से दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें