फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीन साल से लकड़ी के खंभे के सहारे बिजली आपूर्ति, हादसे का खतरा

विज्ञापन
बभनी  विकास खंड के ग्राम पंचायत रंदह के झनकपुर में बल्ली के सहारे लटकता विद्युत पोल। संवाद
विज्ञापन
बभनी। विकास खंड बभनी की ग्राम पंचायत रंदह के झनकपुर में विद्युत निगम की लापरवाही से ग्रामीणों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है। यहां वर्ष 2022 में बिजली का खंभा टूटकर गिर गया था। इसके बाद निगम ने नया खंभा लगाने के बजाय लकड़ी के खंभे के सहारे एलटी लाइन की आपूर्ति बहाल कर दी। करीब तीन से चार वर्ष बीतने के बाद भी स्थायी व्यवस्था नहीं की गई। अब लकड़ी का खंभा भी सड़कर जर्जर हो चुका है। ग्रामीणों के मुताबिक, लकड़ी का खंभा पूरी तरह कमजोर हो गया है। इसी के सहारे बिजली के तार टिके हुए हैं। तेज हवा या बारिश के दौरान खंभे के गिरने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में कभी भी बड़ा विद्युत हादसा हो सकता है। इसके बावजूद अब तक नया खंभा नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। तीन से चार वर्ष बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीण राजनारायण, मनबोध, सुचारु, बुधन, बैजनाथ, देव कुमार, काशी, बंशी, दिनेश, पप्पू राम, प्रयाग, चंद्रिका और रामप्यारे सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी से समस्या का संज्ञान लेकर जर्जर लकड़ी के खंभे को हटवाने और नया विद्युत खंभा लगवाने की मांग की है। इस संबंध में बिजली निगम के एसडीओ शिवम गुप्ता ने बताया कि समस्या संज्ञान में आ चुकी है। जल्द ही नया विद्युत खंभा लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें