फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फाल्ट सुधार रहा संविदा लाइनमैन पोल से गिरा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गुरेठ गांव में बिजली के पोल पर चढ़कर फाल्ट सुधारने के दौरान करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन झुलस गया। वह पोल से गिर पड़ा। इस दुर्घटना में उसका पैर टूट गया। बकौली निवासी विशाल उर्फ बड़क (46) संविदा लाइनमैन का काम करता है। करंट से उसका हाथ, मुंह, नाक झुलस गया और झटके से गिरने के कारण उसका पैर टूट गया। घटना की जानकारी होते ही अस्पताल में घायल का हालचाल लेने के लिए जेई राजेंद्र प्रसाद बिंद, लाइनमैन प्रशांत गुप्ता, ओमकार, सतेंद्र, पंकज आदि पहुंचे। बताया गया कि विशाल गुरेठ में शटडाउन लेने के बाद पोल पर चढ़ा था, लेकिन फाल्ट सुधारते समय अचानक करंट लगा। मीटर रीडर व सहयोगियों ने निजी साधन से उसे तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें