फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रामलीला में राम-सीता विवाह का हुआ भव्य मंचन, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया गांव में चल रही रामलीला में बुधवार की रात राम-सीता विवाह का भव्य मंचन किया गया। मंचन के दौरान प्रभु श्रीराम के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। कलाकारों ने राम-सीता विवाह के साथ ही लक्ष्मण-उर्मिला, भरत-मांडवी एवं शत्रुघ्न-श्रुतिकीर्ति के विवाह प्रसंग, सीता-सुनैना संवाद तथा कैकेयी-मंथरा संवाद को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। सीता स्वयंवर के बाद जनकपुरी से अयोध्या तक बरात प्रस्थान, राजा दशरथ द्वारा स्वागत और विधिपूर्वक विवाह का दृश्य दर्शकों को भावविभोर कर गया। हाथी-घोड़े, ढोल-नगाड़ों के साथ निकली राम बारात आकर्षण का केंद्र रही। मान्यता है कि राम चबूतरे पर मांगी गई मन्नत पूर्ण होती है, जिससे दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं। आयोजन के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सुरेश पांडेय सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें