फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2306 दंपतियों में बांटे गर्भनिरोधक साधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप केंद्रों पर गर्भनिरोधक दिवस मनाया गया। इस दौरान दंपतियों को बास्केट ऑफ च्वाइस के जरिए पसंदीदा गर्भनिरोधक चुनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा 2306 लाभार्थियों को गर्भनिरोधक साधनों का निशुल्क वितरण किया गया।
विज्ञापन

फैमिली प्लानिंग के प्रभारी डॉ. आर जी यादव ने बताया कि 26 सितंबर को सभी स्वास्थ्य के इकाइयों पर गर्भनिरोधक दिवस मनाया गया। आशा, एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना मानकों का पालन करते हुए लोगों को गर्भनिरोधक साधनों के प्रति जागरूक किया। कहा कि दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल का अंतर होना चाहिए। कार्यक्रम में 55 लोगों को अंतरा इंजेक्शन, 300 लोगों को छाया गोली, 745 लोगों को कंडोम, 960 को माला एन, 140 लोगों को आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली तथा 106 को कापर टी का नि:शुल्क वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें