चोपन सोन नदी पुल पर रेलिंग पर अटका कंटेनर।
- फोटो : SONBHADRA
चोपन। रविवार को दोपहर में अचानक मौसम में आए बदलाव ने गर्मी से थोड़ी राहत दी तो तेज हवाओं के कारण सोन नदी पुल को पार कर रहा एक कंटेनर असंतुलित हो गया। संयोग रहा कि पुल की रेलिंग उसका सराहा बन गई। कंटेनर रेलिंग के सहारे अटक गया। रेणुकूट की तरफ से आ रहा कंटेनर जैसे ही सोन पुल के मध्य पहुंचा तेज हवाओं के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया। कंटेनर का आधा हिस्सा पूल की रेलिंग पर अटक गया अन्यथा कंटेनर चालक सहित नदी में गिर सकता था। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के चलते कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। आंधी में कई लोगों के छप्पर, टीन शेड, पेड़ के साथ ही बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए।
चोपन सोन नदी पुल पर अनियंत्रित वाहन।- फोटो : SONBHADRA