फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के लिए सड़क का निर्माण रोका

Tue, 16 Feb 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के न्यू मार्केट में जलनिकासी की बगैर व्यवस्था किए सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराए जाने से नाराज लोगों ने मंगलवार को सड़क का कार्य बंद करा दिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने नाराज लोगों को समझाकर शांत कराया तब जाकर कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन



न्यू मार्केट में स्थित सिरचन आटा चक्की वाले के घर से राजकीय बालिका इंटर कालेज के संपर्क मार्ग तक नगर पालिका द्वारा करीब 15 लाख की लागत से सीसी रोड आरै नाली का मरम्मत कार्य होना है।


मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे आसपास के कुछ लोगों ने सड़क के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को कार्य करने से मना कर दिया। इस दौरान काम करवा रहा खुद को ठेकेदार बताने वाले एक युवक न बंद करने की बात कहीं तो मामला गंभीर हो गया और लोग किसी भी सूरत में काम न होने देने की जिद पर अड़ गए।
विज्ञापन



विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि सरकारी धन का बंदरबांट करने के चक्कर में नगर में चहुंओर सड़क तो बनाई जा रही है, लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की जा रही है। इसलिए जब तक जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं होगा तब तक कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा।


काम बंद होने की सूचना मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता भी वहां पहुंच गए। अध्यक्ष ने नाराज लोगों को आश्वासन दिया कि जलनिकासी के लिए क्षतिग्रस्त नाली की भी मरम्मत होगी, तब जाकर लोग शांत हुए और वे काम शुरू करने की इजाजत दी। विरोध के चलते करीब दो घंटे निर्माण कार्य बाधित रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें