फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्घी रेलवे स्टेशन पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
दुद्धी रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य में लगी मशीने। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
दुद्धी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ओबर ब्रिज बनने के बाद यात्रियों को प्लेटफार्म पर आने जाने में सहूलियत होगी। ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य नहीं होने से आम यात्रियों को रेलवे लाइन पार कर दूसरे प्लेटफार्म पर आना जाना पड़ता था जिससे दुर्घटना होने की आशंका थी। नगर वासियों ने रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग डीआरएम धनबाद से की थी। रेलवे स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। छह महीने में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें