दुद्धी। कचहरी गेट पर शनिवार को दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं और संघर्ष समिति के लोगों ने प्रदर्शन किया।
जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह ने कहा कि सरकार दुद्धी तहसील से सबसे ज्यादा राजस्व मिलता है। इसके बाद भी तहसील को अब तक जिला नहीं बनाया गया और नहीं समुचित विकास कराया गया है। दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि करीब तीन दशक से दुद्धी को जिला बनाने की मांग की जा रही है लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। अधिवक्ता आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि दुद्धी को जिला नहीं बनाया गया तो क्षेत्र के लोग आंदोलन तेज करेंगे। प्रदर्शन में सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, विश्वनाथ गुप्ता ,कुलभूषण पांडेय, प्रेमचंद यादव, प्रभु सिंह, राकेश श्रीवास्तव, दिनेश अग्रहरि ,राकेश मिश्रा, राम अजोर भारती, रामपाल जौहरी, अजय रतन जयसवाल, आशीष गुप्ता ,कामेश्वर प्रसाद चौरसिया मौजूद रहे।