फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए गार्बेज भवन का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मेडिकल कॉलेज में बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में नियमों को ठेंगा दिखाए जाने का मामला उजागर होने के बाद प्रबंधन हरकत में आया है। ब्लॉक ए के पास खुले रूप में फेंके जा रहे मेडिकल कॉलेज और उससे उठती सड़ांध से पास के रास्ते से गुजरने वाले लोगों को राहत मिली है। साथ ही समस्या के स्थाई निजात के लिए व्याख्यानशाला के दक्षिणी तरफ गार्बेज भवन का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। बुनियाद का काम पूरा करने के साथ ही दीवार उठाई जा रही है। दो माह में भवन निर्माण पूर्ण होने की उम्मीद जताई जा रही है। बताते चलें कि गत 13 अगस्त को मेडिकल कॉलेज में बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण की पड़ताल में पाया गया था कि मेडिकल कॉलेज के 100 बेड वाले ब्लॉक ए के पास कूड़ा निस्तारण एरिया के प्रवेश गेट के पास ही बायो मेडिकल वेस्ट (प्लास्टिक और जैविक दोनों कचरों काे एक साथ) फेंक दिया गया है। उठती सड़ांध से पल भर में ही दम घुटने जैसी स्थिति बनी हुई थी। ब्लॉक बी के सामने खाली पड़े परिसर में भी कूड़ा निस्तारण की खराब स्थिति बनी थी। अब इसमें जहां पहले से सुधार की स्थिति देखने को मिली है। वहीं कूड़ा निस्तारण के लिए अलग से भवन निर्माण से इस समस्या से स्थाई राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें