फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: साइकिल पंचर बनाने वाले के खाते से उड़ाए 1.40 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क बाजार में साइकिल का पंचर बनाने की दुकान चलाकर जीविका चलाने के व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने उसकी जमा पूंजी उड़ा ली। पीड़ित का दावा है कि उसका मोबाइल हैक कर उसके दो बैंक खातों से कुल 1.40 लाख रुपये निकाल लिए गए। प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चुर्क निवासी राजेंद्र ने तहरीर में बताया है कि उसकी छोटी सी साइकिल पंचर बनाने की दुकान है। बताया कि गत 14 अगस्त को उसका मोबाइल अपने आप बंद हो गया था। खोलने पर खुल नहीं रहा था। काफी मशक्कत के बाद खुला तो वह भौंचक रह गया। क्योंकि उसका मोबाइल खुद-ब-खुद चल रहा था। उसमें से उसकी मेल आईडी गायब हो गई थी। उसके पास कोई मैसेज भी नहीं आ रहा था। शाम छह बजे मोबाइल अपने आप ठीक हो गई। अगले दिन वह बैंक जाकर पता किया तो मालूम हुआ कि उसके एक बैंक खाते से 1.14 लाख और दूसरे खाते से 26 हजार रुपये कट चुके थे। कोतवाली प्रभारी साइबर धीरेंद्र चौधरी के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें