फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सिपाही पर पत्नी से मारपीट और जलाने के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के चुर्क स्थित पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही पर शराब के नशे में पत्नी की पिटाई और घर से निकलने का मामला सामने आया है। एसपी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने पति पर जलाने के प्रयास का भी आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति चंद्रमा कुमार पुलिस लाइन चुर्क में आरक्षी के पद पर नियुक्त है। वह शराब का आदी है। रोज शराब पीकर गाली गलौज मारपीट करता है। घर से बाहर भगा देता है। महिला ने बताया कि 14 मई की रात में भी शराब पीकर पति ने उसकी और बच्चों की पिटाई की। गैस का सिलिंडर खोलकर आग लगाने की कोशिश की।
उसने सूचना चुर्क चौकी पर दी। वहां पुलिस कर्मियों के समझाने के बाद भी फिर से मारपीट करने लगा। उसे घर से भगा दिया। प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सीओ नगर राहुल पांडेय को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। अब मामले में पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल चंद्रमा कुमार पर घरेलू उत्पीड़न, क्रूरता, गाली-गलौज और मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें