फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बोर्ड की पहली बैठक में विकास के कई प्रस्तावों पर बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। नगर पंचायत दुद्धी के नवगठित बोर्ड की बुधवार को हुई पहली बैठक में विकास के कई प्रस्तावों पर सहमति बनी। वार्डों में गली-नाली के निर्माण, पथ प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं के साथ स्टेट की भूमि के स्थानांतरण पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में विधायक रामदुलार गोंड भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में पहली बार भाजपा की जीत हुई है। नगर के सर्वांगीण विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। चाहे बाईपास का मामला हो या स्टेट की भूमि के स्थानांतरण का। अतिरिक्त बजट लेकर दुद्धी को चमकाने का प्रयास होगा। अध्यक्ष कमलेश मोहन ने विधायक समेत सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि नगर को सजाना संवारना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने नगर को बेहतर बनाने में सबसे सहयोग की अपील की। वार्ड एक से लेकर वार्ड ग्यारह तक के सदस्यों ने क्रमवार अपने वार्ड से प्रस्ताव दिए। इसमें ज्यादातर गली व नाली के निर्माण, साफ सफाई, नगर की क्षतिग्रस्त पक्की सड़कों को बनवाने, सोलर फिल्टर प्लांट लगाने, स्टेट की जमीन को नगर पंचायत में विलय कराने के साथ ही रामलीला मैदान, बढ़नी नाला तालाब, महुअरिया पोखरा आदि के सुंदरीकरण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ। बैठक में अधिशासी अधिकारी भारत सिंह, कमलेश सिंह, लिपिक आलोक कुमार, सभासद निरंजन कुमार, रंजना देवी, सरोज देवी, राकेश आजाद, शाहनवाज सोनू खान, प्रेमनारायण सिंह मोनू, धीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें