फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबी फसल की बुवाई के बारे में किया जागरूक, म्योरपुर ब्लॉक में हुई गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड परिसर में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया गया। वक्ताओं ने रबी फसल की बुवाई समेत उसके संरक्षण के बारे में किसानों को जागरूक किया।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी योगेंद्र प्रसाद ने किसानों को समसामयिक कीट विधि से नियंत्रण की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने रबी की फसलों के संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया। खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय ने किसानों को आमदनी दोगुना करने के लिए मूल मंत्र देते हुए कहा कि कोरोना काल में किसान बंधु, मास्क एवं अन्य सुझावों का कृषि कार्य को संपादित करें एवं जैविक की तरफ लौटे। प्रभारी जनपदीय प्रयोगशाला डॉ. पंकज कुमार मिश्र ने किसानों को संतुलित उर्वरक के प्रयोग से भविष्य के लिए मिट्टी को बचाने पर जोर दिया। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य मान सिंह गौड़, संचालन राकेश कुमार ने किया। बृजेश कुमार सिंह, मुरली मनोहर, विकास, सूर्य प्रकाश, प्रदीप दुबे, महेंद्र गुप्ता, भोला यादव कुशवाहा, शिवप्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें