संवाद न्यूज एजेंसी
रेणुकूट। विद्युत वितरण खंड पिपरी के अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को 156 उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर टीम ने जांच की। इस दौरान 43 बकाएदारों के यहां 8 लाख रुपये के बकाए में कनेक्शन काटा गया।
सात जगहों पर अनियमितता पाई गई और चार उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी में एफआईआर भी दर्ज कराया गया। एक्सईएन ने बताया कि तीन जगह पर मीटर चेंज किया गया और 22 किलोवाट का लोड भी बढ़ाया गया।
मंगलवार को चलाए गए अभियान के दौरान कुल छह लाख रुपये का बकाया भी जमा कराया गया। उन्होंने कहा कि सभी बकाएदार जल्द से जल्द अपना बकाया जमा कर दें। जांच के दौरान अनियमितता या बकाया पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। अगर बकाया नहीं जमा हुआ तो तत्काल कनेक्शन भी काट दिए जाएंगे।