बिजली विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार को दोपहर बाद नगर में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 13 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया और तीन उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
अधिशासी अभियंता एके चौधरी के निर्देश पर अभियान चलाया गया। बिजली विभाग के एसडीओ कृपाशंकर, अमित गुप्ता, शैलेश ने बताया कि नगर के शिवाजी मिनी स्टेडियम रोड पर तथा वार्डों में बिजली जांच की जा रही है। अभियान के दौरान 13 कनेक्शन काटे गए।
कटिंग कर बिजली उपभोग करने वाले तीन उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। वही बिजली बकायेदारों से 60 हजार की वसूली की गई। सघन जांच अभियान में लाइनमैन डबलू, शमशेर समेत अन्य कर्मी शामिल रहे।