फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 42 बड़े बकायेदारों के कटा कनेक्शन, 36 लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बिजली विभाग की तरफ से लाइन हानियों में कमी लाए जाने एवं राजस्व वसूली में वृद्धि के लिए बुधवार को अधिशासी अभियंता राबर्ट्सगंज ई.एके चौधरी के नेतृत्व में घोरावल क्षेत्र में अभियान चलाया गया। घोरावल क्षेत्र के देवगढ़, महांव, धौराकुंड, लोहांडी सहित अन्य गांवों में कुल 36 प्रकरण बिजली चोरी के पाए गए, जिनके विरुद्ध विद्युत थाना में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। वहीं 42 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन को काटा गया, इन कनेक्शन पर विभाग का 26.58 लाख रुपये बकाया है। इसके साथ ही एक कनेक्शन पर धारा 138बी की कार्रवाई की गई। अधिशासी अभियंता ने बकायेदारों से बिल समय से जमा करने की अपील की। इस दौरान उपखंड अधिकारी धर्मेद्र कुमार सिंह, सहायक अभियंता राजस्व अमित कुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार, कृपाशंकर यादव, श्रवण कुमार, रामेंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें