फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसजनों का प्रदर्शन

Thu, 05 Nov 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 देश में तेजी से बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती चौधरी ने कहा कि केंद्र में जब से भाजपा की सरकार बनी है लगातार महंगाई बढ़ रही है। गरीबों को दाल और प्याज नसीब नहीं हो रहा है, देश मेें अराजकता बढ़ती जा रही है। कहा कि केंद्र सरकार के कार्यप्रणाली से जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। जिला महासचिव अनिल सिंह ने कहा कि वर्षा कम होने के कारण सूखा पड़ता जा  रहा है।
 इसके बावजूद केंद्र सरकार की ओर से किसानों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। जिला उपाध्यक्ष हर प्रकाश शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को प्रति एकड़ साढ़े सात हजार रुपये सूखा राहत राशि के रूप में दें। जीतन खरवार और सोनी गुप्ता ने कहा कि केंद्र में यूपीए की सरकार रही तो देश का विकास हो रहा था। लेकिन वर्तमान मेें केंद्र मेें भाजपा की सरकार होने से विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गई है। श्यामसुंदर उराव, सोनी गुप्ता, किर्ति द्विवेद्वी, इश्तियाक अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें