जिले की मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने, बिजली कटौती बंद करने समेत अन्य मांगों के समर्थन में ज्ञापन एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित किया।
केरवा नदी पर बांध बनाए जाने, आदिवासी क्षेत्रों में उच्च प्राथमिक विद्यालय, हाईस्कूल और इंटर कॉलेज खोलने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने, यातायात की समुचित व्यवस्था करने जैसी मांगें भी उठाई गईं। इंटक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी ने कहा कि केरवा नदी पर बांध बन जाने से हजार एकड़ जमीन की सिंचाई हो सकेगी और किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुधर जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला महामंत्री निगम मिश्रा, शमीम अख्तर खान, हरिशंकर शंकर गोंड, लालजी साहनी ने कहा कि मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो दो महीने बाद बड़े पैमाने पर जन आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान श्याम नारायण गोंड, शिव शंकर पाल, शमीम अख्तर खान, श्याम सुंदर शर्मा, लालजी चौहान आदि मौजूद रहे।