फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा के विकास के लिए मुख्यमंत्री से मांगा पैकेज

विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिलते राज्यमंत्री और पूर्व जिला पंचायत सदस्य। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
जिले के समग्र विकास के लिए जनपद के समाज कल्याण राज्यमंत्री और पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालकेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्हें अनपरा में व्याप्त समस्याओं से रूबरू कराया। अनपरा क्षेत्र के विकास के लिए विशेष राशि मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने परियोजनाओं की ओर से बेदखली की कार्रवाई की बात को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें फिलहाल बेदखल न किए जाने की बात कही। बताया कि जब परियोजना को इस भूमि की आवश्यकता पड़ेगी तो श्रमिकों को वहीं पर आवास आवंटन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र के विकास और सड़कों के निर्माण के लिए वन विभाग को अनापत्ति जारी कराकर कार्य को संपादित कराया जाएगा। नवसृजित अनपरा नगर पंचायत में विकास जैसे सड़क, बिजली, पानी व संपर्क मार्ग के कार्य के लिए विशेष राशि भी आवंटित की जाएगी। इसके साथ ही अनपरा नगर पंचायत के रहवासियों परियोजना में कार्यरत संस्थानों में नौकरी में विशेष वरीयता देने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें