प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर बदले की भावना से राजनीति करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को राबर्ट्सगंज नगर के मेन चौक पर कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान कस्बा चौकी इंचार्ज और कांग्रेसियों के बीच पुतला फूंकने को लेकर तीखी झड़प भी हुई। इसके बावजूद पुलिस को चकमा देकर कांग्रेसी पुतला फूंकने में सफल रहे।
दोपहर करीब दो बजे राबर्ट्सगंज मुख्यालय स्थित चाचा नेहरू पार्क से कांग्रेसजनों ने न्याय मार्च निकाला। न्याय मार्च नगर के विभिन्न मार्ग से होते हुए मेन चौक पर पहुंचा। यहां पहले से मौजूद चौकी प्रभारी अवधनाथ यादव ने पीएम का पुतला फूंकने से मना किया। लेकिन कार्यकर्ता नहीं मानें और पीएम के पुतले को आग के हवाले कर दिया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं पर झूठा आरोप लगा कर पार्टी को दबाने का कुचक्र किया जा रहा है।
नेशनल हेराल्ड मामले में प्रर्वतन निदेशालय ने सबूतों के अभाव में चार माह पहले ही केश बंद कर दिया था। लेकिन सरकार ने झूठे मढ़कर बदनाम किया जा रहा है। नरेंद्र मोदी अपनी पार्टी के सांसद से मुकदमा करा कर कोर्ट से सम्मन जारी करवा कर फर्जी दस्तावेज का प्रयोग कर देश की जनता को असली मुद्दों से भटकाने के लिए न्याय पालिका को गुमराह कर रहे हैं। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला दहने करने में राजेश द्विवेदी, नुरूद्दीन खां, जगदीश मिश्रा, मदन श्रीवास्तव, लालमनी चौबे, शत्रुंजय मिश्रा, पूजा द्विवेदी, उषा चौबे आदि मौजूद रहे।