फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता वन रेंज आफिस पर धरने पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में चोपन ब्लाक के चिरई मंदिर में बुधवार को जन चौपाल लगा। जन चौपाल के बाद आदिवासियों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता जुगैल रेंजर ऑफिस पर धरने पर बैठ गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा कि बीजेपी सरकार में लगातार आदिवासियों का शोषण हो रहा है। आदिवासियों पर फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं। उनको उनकी जमीन से बेदखल करने की साजिश वन विभाग और पुलिस महकमे के इशारे पर किया जा रहा है। इसमें कभी भी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव मकसूद खां ने कहा कि जंगल और सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के साथ जिला प्रशासन एवं वन विभाग के लोग यदि अपने रवैये में बदलाव नहीं लाते हैं तो कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। प्रदेश सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस सुदूर क्षेत्रों में संचार व्यवस्था ना होने से लोग परेशान हैं। जिलाध्यक्ष रामराज गोड़ ने कहा कि आदिवासियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो तहसील और डीएम कार्यालय का घेराव करेंगे। जन चौपाल की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज गोंड ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव बद्री गोंड़ ने किया। इस मौके पर ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, राजेश द्विवेदी, जगदीश मिश्रा, अरविंद सिंह,जितेंद्र पासवान, बृजेश तिवारी, राजीव त्रिपाठी, शत्रुंजय मिश्रा, अमित चतुर्वेदी, प्रमोद पांडे, निगम मिश्रा, कौशलेश पाठक, विवेक पटेल, धीरज पांडे, मृदुल मिश्रा, सेतराम केसरी, उषा चौबे, अश्वनी त्रिपाठी, संगीता श्रीवास्तव, गोपाल स्वरूप पाठक, सूरज यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें