फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 551 दीप जलाकर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज चाचा नेहरु पार्क में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जंयती पर दीपदान करते लोग। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर बृहस्पतिवार शाम नगर स्थित चाचा नेहरू पार्क में 551 दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संयोजक सौरभ सिंह पटेल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने दीप प्रज्ज्वलित कर वीरांगना के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन स्वाभिमान, वीरता और देशप्रेम की मिसाल है। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनका संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान देश की गौरवशाली विरासत है। उनके आदर्श आज भी नई पीढ़ी को अन्याय के खिलाफ खड़े होने और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों की जयंती और शहादत दिवस पर ऐसे आयोजन कर उनके विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा। अंत में संरक्षक अभिषेक मिश्रा ने अतिथियों, मातृशक्ति, युवाओं, बच्चों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान अमित पांडेय, संजय जायसवाल, बीएन सिंह, सुनील सिंह, वकील खान, अनुज सिंह, इंदु प्रकाश सिंह, देवानंद पाठक, राजाराम दुबे, रमेश सिंह, क्रांति सिंह, राकेश चौधरी, बृजेश श्रीवास्तव, गोपाल सिंह, विवेक सिंह, शिवा और अजीत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें