फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला संयुक्त चिकित्सालय में दुर्व्यवस्था के विरोध में बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि बीजेपी सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त है I जिला अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है I तीन दिनों से खून की जांच की मशीन खराब होने से दूरदराज से आए मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि मरीजों को बहला-फुसलाकर प्राइवेट हॉस्पिटल में भेजा जाता है। वहां मरीजों का आर्थिक शोषण हो रहा है l शहर कांग्रेस के अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि दूर-दूर से आने वाले गरीब मरीजों को स्वास्थ्य व्यवस्था का लाभ नहीं मिल रहा है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमरेश देव पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता बेहाल है। इस मौके पर ऋषि राज पासवान, स्वतंत्र साहनी, मंजू देवी, कमलेश कुमार, गीता देवी, देवराज सिंह आदि कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें