फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूती के साथ त्रिस्तरीय चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: देवेंद्र

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक को संबोधित करते जिला प्रभारी देवेंद्र प्रता? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तैयारी को लेकर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी ताकत से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शिरकत करेंगे। पंचायत चुनाव में कांग्रेस पूरी दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। इसके लिए बकायदा प्रत्याशियों के आवेदन लिए जा रहे हैं और उसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को जिताने के लिए जिम्मेदारियां तय की जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन किया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से लग जाए और सकारात्मक परिणाम के लिए जीतोड़ मेहनत करें। इस मौके पर अरविंद सिंह जगदीश मिश्रा कमलेश ओझा , जितेंद्र पासवान,राजीव त्रिपा ठी, विनोद तिवारी ,बद्री सिंह गोड, शत्रुंजय मिश्रा ,बाबूलाल पनिका ,गंभीरा प्रसाद ,अमित चतुर्वेदी, विवेक पटेल ,आकाश वर्मा ,अमरनाथ देव पांडे ,निगम मिश्रा ,राजेंद्र भारती, उषा चौबे ,सीता राय, सेराज हुसैन, राजबली पाण्डेय, आशुतोष दुबे, मोहन बियार, नामवर कुशवाहा, बंशीधर पाण्डेय, प्रदीप चौबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें