फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पहलवानों के समर्थन में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दिल्ली में आंदोलित पहलवानों के समर्थन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार की देर शाम नगर में कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेसियों ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के गिरफ्तारी की मांग की। जिलाध्यक्ष उषा चौबे के नेतृत्व में चाचा नेहरु पार्क से शुरू हुआ जुलूस विभिन्न इलाकों से होते हुए बढ़ौली चौक तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धरने पर बैठी महिला पहलवानों को जबरन हटाने, उन्हें हिरासत में लेने की निंदा की। कहा कि जिन बेटियों के मेडल लाने पर देश गर्व करता रहा है, उनके साथ ऐसी हरकत शर्मनाक है। भाजपा राज में बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रदर्शन में उषा सोनकर, शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, फरीद अहमद, अरविंद सिंह, नूरुद्दीन खान, जयशंकर भारद्वाज, नूर अहमद, जितेंद्र पांडेय, धीरज पांडेय, शत्रुंजय मिश्रा, प्रमोद पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें