कलेक्ट्रेट में एडीएम को पत्रक सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत:-जागरूक पाठक
चंदौली। वाराणसी में मणिकर्णिका मामले के विरोध में जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि अधिकारी को सौंपा। पत्रक के माध्यम से सांस्कृतिक नगरी वाराणसी की विरासत को सहेजने की मांग की। भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि भाजपा को धर्म से कोई मतलब नहीं है। मणिकर्णिका घाट पर मूर्ति तोड़ना और प्रयागराज में शंकराचार्य के साथ दुर्व्यवहार इसका प्रमाण है। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर ध्वस्त कर सांस्कृतिक विरासत को नष्ट किया जा रहा है। चुनाव में धर्म का फर्जी ठेकेदार बनकर वोट बैंक की राजनीति करती है। इस अवसर पर बृजेश गुप्ता, मधु राय, रजनीकांत पांडेय, तरुण पांडेय, राजेंद्र गौतम आदि रहे।