फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कांग्रेस नेताओं ने असम के सीएम का पुतला जलाया

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर पुतला फूंकते कांग्रेस कमेटी के पदा​धिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बढ़ौली चौक पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सरमा का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर घटना की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है, जो निंदनीय है। जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने असम के मुख्यमंत्री से तत्काल माफी और भाजपा शीर्ष नेतृत्व से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन में राजीव त्रिपाठी, स्वामी अरविंद सिंह, शशांक मिश्रा, हाजी नुरुद्दीन खान, बृजेश तिवारी, कन्हैया पांडेय, श्रीकांत मिश्रा, राजबली पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें