भारतीय तीरंदाजी टीम के प्रतियोगियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रतियोगिता में साझेदार बन मदद करने वाली एनटीपीसी ने बधाई दी है। सहयोगी की भूमिका को और मजबूत करने की वचनबद्धता दोहराई है।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) (विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा) एवं राज्य मंत्री (कौशल विकास और उद्यमिता) आरके सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है। एनटीपीसी लिमिटेड ने भारतीय तीरंदाजी टीम में शामिल खिलाड़ी दीपिका कुमारी, अंकिता, कोमलिका बारी, अतनु दास और अभिषेक वर्मा को पेरिस (फ्रांस) में वर्ल्ड कप स्टेज-थ्री में शानदार प्रदर्शन के बदौलत चार स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। टीम ने इससे पहले ग्वाटेमाला सिटी में तीरंदाजी विश्व कप, स्टेज-एक में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया था। तीरंदाज दीपिका कुमारी का प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि पिछले दो साल से भारतीय तीरंदाजों की उपलब्धि में इजाफा हो रहा है।