फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एनटीपीसी विंध्याचल में संवाद सेतु का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी विंध्याचल में फ्लैगशिप मेंटरिंग पहल संवाद सेतु (पायलट प्रोजेक्ट)’ का फाइनल कनेक्ट सेशन सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सीओई-मानव संसाधन के स्वागत भाषण से हुई। उप महाप्रबंधक (एचआर-सीओई) अमित कुमार ने पहल के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान महाप्रबंधक (एचआर) चंद्रमौली एस. जंगबहादुर, मानव संसाधन प्रमुख रूमा दे शर्मा, परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा और क्षेत्रीय एचआर प्रमुख एस.एन. पाणिग्रही ने संबोधित किया। एसएचआरएम टीम ने कार्यक्रम की उपलब्धियों और सीखों को साझा किया। पहल में 38 मेंटर-मेंटी जोड़ों ने भाग लिया, जिससे आपसी संवाद, विश्वास और कार्यक्षमता में सुधार हुआ। प्रतिभागियों ने अनुभव साझा करते हुए मेंटरिंग की उपयोगिता बताई। विंध्याचल को इस पायलट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला स्टेशन घोषित किया गया। कार्यक्रम का समापन शिल्पा सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें