पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी हुए धार्मिक प्रतीक चिह्नों की घटना का 24 घंटे के भीतर अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी गए दो कृपाल, एक तीर और एक खंड बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ज्वालामुखी रोड से हैलीपैड जाने वाले तिराहे के पास पुलिया के समीप आरोपी निमियाडाड़ निवासी शकील मुहम्मद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से गुरुद्वारा से चोरी किए गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद हुए। निरीक्षक ने बताया कि घटना के 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा कर बरामदगी कर ली गई। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।