फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 तक पूरा करें नरैना और डिबार पीएचसी का काम

विज्ञापन
डोहरी में निर्माणाधीन पीएचसी का निरीक्षण करते डीएम अभिषेक सिंह।संवाद - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। डीएम अभिषेक सिंह ने मंगलवार को निर्माणाधीन पीएचसी नरैना और डिबार का औचक निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद के प्रतिनिधियों से धीमी कार्य गति पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र अधूरे कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। 15 सितंबर तक हर हाल में दोनों पीएचसी को हैंडओवर कराने को कहा है। मंगलवार को डीएम पहले नरैना पहुंचे। यहां पीएचसी भवन के लिए उपयोग हो रहे सीमेंट, बालू, ईंट की गुणवत्ता देखी। फर्श, दरवाजा, मुख्य भवन, आवासीय भवन, बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य का जायजा लिया। काफी कार्य बाकी रहने पर असंतोष जताते हुए कार्यदायी संस्था के अफसरों को निर्देश दिया कि एक माह के अंदर काम पूरा करते हुए इसे हर हाल में 15 सितंबर तक हैंडओवर कराएं। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान तकनीकी टीम अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई संजय शर्मा और सहायक अभियंता डीआरडीए सुरेंद्रनाथ मिश्रा को आदेशित किया कि भवन के निर्माण व इस्टीमेट से मिलान करते हुए तकनीकी जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत करें। डिबार पीएचसी के निरीक्षण के दौरान भी इस्टीमेट से मिलान के साथ तकनीकी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम घोरावल सुशील कुमार यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें