फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समयसीमा के भीतर कान्हा गोशाला का कार्य कराएं पूराः डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। जिलाधिकारी एस.राजलिंगम एवं पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को नगर पंचायत घोरावल के वार्ड नंबर तीन में निर्माणाधीन कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मातहतों को निर्धारित समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। चेताया कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

घोरावल नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चैतन्य कुमार तिवारी ने बताया कि कान्हा गोशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के तहत घोरावल नगर पंचायत में कान्हा गोशाला का निर्माण चल रहा है, जो जल्द ही बनकर तैयार होगा। डीएम ने शनिवार को एसपी के साथ कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कराने का निर्देश दिया। डीएम ने फरवरी महीने तक इसे पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया। ईओ ने बताया कि करीब 1.6589 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कान्हा गोशाला में बायो गैस प्लांट, भूसा घर, चिकित्सा कक्ष, स्टाफ कक्ष का काम पूरा हो चुका है। इस समय चरनी निर्माण कार्य चल और टिन शेड लगाने का काम भी चल रहा है। उन्होंने बताया कि समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद गोवंशों को यहा रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें