फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल की राह देखते रहे फरियादी, मायूस होकर लौटे

विज्ञापन
दुद्धी ब्लॉक के बघाडू गांव में जनसुनवाई करते प्रधान व सचिव। संवाद - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
ग्राम पंचायत स्तर पर ही समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से सोमवार को जिले के 81 ग्राम पंचायतों में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मामलों का निस्तारण नोडल अधिकारी की देखरेख में हुआ। कई स्थानों पर नोडल अधिकारियों की फरियादी राह तकते रहे लेकिन वे सुनवाई करने नहीं पहुंचे। मायूस होकर पीड़ितों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के बढ़ौली, कम्हारडीह, भरहिया, भड़कना, घुरमा, मारकुंडी, बरहदा, मुठेर, सहिजनकला और देवरी ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत समाधान दिवस का आयोजन किया है। प्रशासन की तरफ से नामित नोडल अधिकारियों ने ग्राम समाधान दिवस पर उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
दुद्धी: बघाडू गांव के नोडल बीडीओ सुनील सिंह ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी। यहां कुल चार मामले आए। सभी राजस्व विभाग मामले विभागीय अधिकारियों को सौंपकर समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। सेक्रेटरी अरुण कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे। जाताजुआ में सेक्रेटरी राकेश कुमार ने समस्याएं सुनी। यहां सात मामले आए और पांच मौके पर निस्तारित हुआ।
विज्ञापन

मल्देवा में सेक्रेटरी राघवेंद्र सिंह के समक्ष 10 मामले आएं जिसमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया। केवाल में ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण कुमार यादव और महुअरिया में ग्राम पंचायत अधिकारी सुषमा तिवारी, डाला पीपर में ग्राम पंचायत सचिव आशा यादव, बूटबेडवा में ग्राम पंचायत सचिव अरशद खान ने समस्याएं सुनीं। वहीं तुर्रीडीह में कोई भी स्थायी ग्राम पंचायत सचिव न होने के कारण प्रधान सहित अन्य अधिकारियों ने औपचारिकता पूरी करते हुए समस्याएं सुनीं।
शक्तिनगर: ग्राम पंचायत चंदुआर स्थित सामुदायिक भवन में उप कृषि निदेशक डीके गुप्ता ने बतौर नोडल अधिकारी चंदुआर/बरवानी के ग्रामीणों की समस्या सुनीं। सबसे ज्यादा आवास, पेंशन, नाली निर्माण व सफाई, सड़क मार्ग दुरुस्त करने सहित पानी की समस्या लेकर ग्रामीण पहुंचे थे। चंदुआर ग्राम प्रधान योगेंद्र कुमार, सेकेट्री यशवंत गौतम, लेखपाल दिनेश तिवारी आदि रहे।
नहीं पहुंचे नोडल, निराश लौटे ग्रामीण
घोरावल ब्लाक के ओडहथा ग्राम पंचायत के ग्राम समाधान दिवस पर सोमवार को नोडल अधिकारी ही नहीं पहुंचे। रोस्टर के अनुसार ओडहथा ग्राम पंचायत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार को गांव में समस्याएं सुननी थीं, लेकिन नोडल अधिकारी 12.30 बजे तक नहीं पहुंचे। नोडल अधिकारी के इंतजार में कई ग्रामीण लौट गए। ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी और लेखपाल के भरोसे ही ग्राम समाधान दिवस का कोरम पूरा हूआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें