फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर बनी कमेटी

Sat, 11 Mar 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला जज राम आधार राम ने जिला स्तर पर बार-बेंच की समस्या समाधान के लिए आठ सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें चार न्यायिक अधिकारी और चार वकील शामिल हैं। इसके चेयरमैन फेमिली जज एके श्रीवास्तव बनाए गए हैं, जबकि शेष लोग सदस्य हैं।
विज्ञापन

बता दें कि वकीलों, न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच अक्सर टकराहट की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन के आदेश के अनुपालन में जिला जज राम अधार राम ने बार-बेंच की समस्या समाधान के लिए आठ सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें चार न्यायिक अधिकारी और चार वकील शामिल हैं। डीजे की ओर से गठित कमेटी के चेयरमैन फेमिली जज एके श्रीवास्तव हैं। सदस्यों में एडीजे एफटीसी संतराम, सीजेएम एसके यादव प्रथम और एसीजेएम एके खरवार के अलावा सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पीएन पांडेय और महामंत्री एसएन मिश्रा, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष डीआर यादव और महामंत्री एके सिंह शामिल हैं। एसबीए अध्यक्ष पीएन पांडेय और डीबीए महामंत्री अतुल पटेल ने बताया कि यह कमेटी वकीलों, न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित की गई है। जो भी मामला इन लोगों का आएगा, आठ सदस्यीय कमेटी उस पर विचार करेगी और समस्या का त्वरित निस्तारण कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें