फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ब्लेड से गला काटकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के शिवा पार्क निवासी एक युवक ने बीमारी से आजिज आकर ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली। रेणुकूट चौकी प्रभारी कमलनयन दुबे ने बताया कि शिवा पार्क निवासी अरुण कुमार (24) पुत्र स्व. राजकुमार सेठ बीते तीन वर्षों से क्षय रोग (टीबी) और शुगर रोग से पीड़ित था। काफी इलाज के बाद भी उसकी बीमारी ठीक नहीं हो रही थी। बीमारी से तंग आकर उसने रविवार की शाम को घर में ही ब्लेड से गले की नस काट ली और छटपटाने लगे। घरवाले उसे तत्काल हिंडाल्को चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। चौकी प्रभारी ने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें