फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण रहित कोयला परिवहन की प्रतिबद्धता

विज्ञापन
एनटीपीसी शक्तिनगर में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
एनसीएल मुख्यालय सहित सभी कोयला परियोजनाओं में देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उत्साह में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। एनसीएल मुख्यालय में आयोजित केंद्रीय कार्यक्रम के दौरान सीएमडी एनसीएल भोला सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने उत्पादन व प्रेषण में अतुलनीय वृद्धि व बिजलीघरों तक विपरीत परिस्थिति में प्रचुर मात्रा में कोयला पहुंचाने के लिए पूरे एनसीएल परिवार की सराहना की। उन्होंने देश में कोयले के आयात प्रतिस्थापन में एनसीएल की महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र किया और कर्मियों की मेहनत की सराहना की। निर्माणाधीन एफएमसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए वर्ष 2024-25 तक 99 फीसदी कोयला प्रेषण प्रदूषण रहित परिवहन माध्यमों से करने के प्रति एनसीएल की प्रतिबद्धता को दोहराया। सौर ऊर्जा सहित ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों, अधिभार से रेत निर्माण, विस्फोटक संयंत्र की स्थापना, कर्मचारी कल्याण और कंपनी द्वारा सीएसआर के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का जिक्र किया। कार्यक्रम के दौरान एनसीएल के निदेशक डॉ. अनिंद्य सिन्हा, एसएस सिन्हा, मुख्यालय के महाप्रबंधक, कंपनी जेसीसी के सदस्य, सीएमओएआइ के महासचिव, कृति महिला मंडल की अध्यक्षा एवं उपाध्यक्षा आदि रहीं। निदेशक डॉ. अनिंद्य सिन्हा ने पंजरेह भवन में ध्वजारोहण किया।

एनटीपीसी रिहंद में 76वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह (आजादी का अमृत महोत्सव) पर ध्वजारोहण करते अतिथि।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें