फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सड़क निर्माण पर भड़के आयुक्त

Wed, 24 Aug 2016 11:42 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
चतरा ब्लॉक कार्यालय का बुधवार को निरीक्षण करते कमिश्नर रंजन कुमार।
विज्ञापन
विंध्याचल मंडल के आयुक्त रंजन कुमार ने बुधवार को लोहरतरिया संपर्क मार्ग, निर्माणाधीन सौ बेड का मैटरनिटी सेंटर, एक्सईएन सिंचाई निर्माण कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। तकनीकी जांच टीम से सड़क के जांच का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


आयुक्त ने दो करोड़ 30 लाख की लागत से तीन किमी लंबे बने घोरावल ब्लाक के लोहरतरिया संपर्क का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां रोड की गुणवत्ता खराब होने पर नाराजगी जताई और कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड व संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन 100 बेड के मैटरनिटी सेंटर का निरीक्षण किया। 19 करोड़ 64 लाख की लागत से बन रहे इस अस्पताल का कार्य दिसंबर तक पूरा करते हुए हैंडओवर करने का निर्देश दिया। 

  प्रयोग में आ रही सामग्री के साथ ही वायरिंग में प्रयोग किए जा रहे तारों आदि की तकनीकी जांच कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड कार्यालय के निरीक्षण में गंदगी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। कार्यालय परिसर का साफ-सफाई कराने के साथ ही सिंचाई डाक बंगला को और बेहतर तरीके से साफ-सुथरा रखने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने एक्सईएन जेबी पांडेय को निर्देश दिया कि राजकीय योजनाओं की समीक्षा नियमित रूप से करते रहें। कार्यालय अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान सेवापुस्तिका, जीपीएफ पासबुक और व्यक्तिगत पत्रावलियों को दुरुस्त रखते हुए कार्मिकों की देनदारियां समय से अदा करने के निर्देश दिये। इस दौरान डीएम सीबी सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त  उग्रसेन पांडेय, सीडीओ महेंद्र सिंह, एसडीएम सदर अशोक कुमार सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें