फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। विभिन्न समस्याओं से परेशान बिडर गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने म्योरपुर के एडीओ पंचायत (गांव के प्रशासक) और ग्राम पंचायत सचिव पर मनमानी व पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए बीडीओ डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण शिवम कुमार ने आरोप लगाया कि गर्मी के दिनों में चिलचिलाती धूप के बीच टैंकर से गांव में पानी पहुंचाने वाले लोगों के भुगतान के एवज में कमीशन की मांग की जा रही है। कमीशन न मिलने के कारण टैंकर संचालकों का भुगतान भी लंबित रखा गया है। आरोप है कि शिकायत करने पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए समस्या को टाल दिया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई हैंडपंप खराब पड़े हैं लेकिन उनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। पंचायत भवन में प्रशासक और सचिव के नियमित नहीं आने से ग्रामीणों को जरूरी कामों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। सीसी रोड और सेफ्टी वॉल निर्माण में लगे कई मजदूरों को भी कई महीनों से मजदूरी नहीं मिलने का आरोप लगाया गया। इस दौरान जसराज, बृजकिशोर कुशवाहा, चमेली, जीरा देवी, पप्पू, देवंती समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। बीडीओ डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर एडीओ पंचायत दुद्धी और बीओ पीआरडी दुद्धी को संयुक्त जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एक सप्ताह में मामले का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें