फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाद से बनाई सीताहरण की चित्रकथा

Sat, 13 Dec 2014 10:42 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी कालेज में शनिवार को कई प्रतियोगिताएं र्हुइं। इसमें छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन कलाकृतियां बनाकर अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी। बच्चों की सलाद से बनाई गई सीताहरण की चित्रकथा संबंधी कलाकृति ने शिक्षकों को प्रभावित किया।
विज्ञापन


कालेज में हुए कार्यक्रम में सलाद सजाना, एकल गायन एवं समूह गायन की प्रतियोगिता थी। सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के फल-सब्जियों से सलाद में समुद्र के विभिन्न जलजीवों का चित्रांकन, सीताहरण की चित्रकथा एवं शाकाहार अपनाने जैसे विषयों को रेखांकित कर छात्रों ने अपनी कुशलता का परिचय दिया।

कच्ची सब्जियां स्वास्थ्य के लिए कितनी लाभदायक है, इसकी जानकारी जीव विज्ञान विषय के वरिष्ठ अध्यापक आरके झा ने छात्रों को दी। प्रतियोगिता में कक्षा नौ-ए के छात्रों को प्रथम पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दूसरे चरण में जूनियर छात्र-छात्राओं के एकल एवं समूह गायन की प्रस्तुति रही। समूह गायन में दयानंद विभाग ने तीनों विभागों को पराजित कर जीत अपने नाम की।

प्राथमिक कक्षा में एकल गायन की जीत हरलीन कौर को और जूनियर कक्षा में एकल गायन की जीत विनय श्रीवास्तव को मिली। प्रधानाचार्य जेपी मिश्र ने अन्य छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें